पिता करते थे कारपेंटर का काम, बेटे ने आईएएस बनकर चमकाया नाम, रेरा के अध्यक्ष बनाए गए आर. डी. धीमान की फर्श से अर्श छूने की प्रेरककथा

पिता करते थे कारपेंटर का काम, बेटे ने आईएएस बनकर चमकाया नाम, रेरा के अध्यक्ष बनाए गए आर. डी. धीमान की फर्श से अर्श छूने की प्रेरककथा
पिता करते थे कारपेंटर का काम, बेटे ने आईएएस बनकर चमकाया नाम, रेरा के अध्यक्ष बनाए गए आर. डी. धीमान की फर्श से अर्श छूने की प्रेरककथा
विनोद भावुक/ शिमला
यह एक साधारण माध्यम वर्गीय पृष्ठभूमि वाले परिवार पैदा हुए और अभावों में जीए आर. डी. धीमान ने सादगी और कड़ी मेहनत से प्रशासकीय जगत में प्रतिष्ठा हासिल की है। ऊना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के ढलवाड़ी गांव में लकड़ी का काम करने वाले पिता साधु राम और माता वतनी देवी के इस होनहार बेटे ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया और गवर्नेंस और डेव्लपमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन की। आर. डी. धीमान 1988 बैच के हिमाचल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
काम में उच्च गुणवत्ता और विवेक के चलते हिमाचल सरकार की आँखों के तारे बने हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत होते ही सुक्खू सरकार ने उन्हें 1 जनवरी 2023 को तीन साल के लिए प्रदेश का मुख्य सूचना आयुक्त बनाया था। यह कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अब सरकार ने रियल एस्टेट रेगुलरिटी अथारिटी (रेरा) के अध्यक्ष पद पर उनकी ताजपोशी की है।
ग्रामीण प्रतिभा के हुनर की ऊंची उड़ान
आर. डी. धीमान का परिवार एक साधारण माध्यम वर्गीय पृष्ठभूमि वाला परिवार था। उनके पिता ने मेहनत-मजदूरी कर पारिवारिक जिम्मेदारियाँ निभाईं। इसी ग्रामीण परिवेश, कड़ी मेहनत की आदत और पारिवारिक मूल्यों ने उन्हें प्रशासनिक सेवा की ओर प्रेरित किया। अटल निश्चय से वे ऊना जिले से निकलकर राज्य के सर्वोच्च पदों तक का सफर तय किया। तकनीकी और प्रशासनिक क्षमताओं के उत्तम मिश्रण ने एक अफसर के रूप में उनकी कार्यशैली को तर्कसंगत और विकास-केंद्रित बनाया है।
13 जुलाई 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक उन्होंने , हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव कार्यभार संभाला । इस दौरान उन्होंने राजस्व, वन, संस्कृति, उद्योग, श्रम, उपभोक्ता मामलों, सामाजिक न्याय, शिक्षा, कृषि जैसे महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व किया । इससे पहले उन्होंने एचपी इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, एचपी विद्युत निगम, वित्त निगम, उद्योग निगम और पंचायती राज सहित कई विभागों में अपनी सेवाएं दीं हैं।
रियल एस्टेट में विकास ओर नियामक संतुलन की उम्मीद
मुख्य सूचना आयुक्त के बाद अब गए आर. डी. धीमान रेरा के अध्यक्ष बनाए गए हैं। रेरा अध्यक्ष पद से श्रीकांत बाल्दी के रिटायरमेंट के बाद कई रिटायर और सेवारत उच्च अधिकारी रेरा के अध्यक्ष पद की दौड़ में थे। आईएएस आर. डी. धीमान धीमान ने भी इस पद के लिए आवेदन किया था। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, शहरी और विधि विभाग के सचिव वाली चयन समिति ने चयन प्रक्रिया को पूर्ण कर आर. डी. धीमान के नाम पर मुहर लगाई है।
आर. डी. धीमान इंजीनियरिंग ज्ञान और प्रशासनिक अनुभव के संयोजन के चलते विकास-केंद्रित निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं। वे सरकारी सेवा में तकनीक, विकास और पारदर्शिता के प्रतीक रहे हैं। उनके नेतृत्व से रियल एस्टेट क्षेत्र में भी विकास ओर नियामक संतुलन की एक नई उम्मीद जगी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की अपडेट के लिए join करें हिमाचल बिज़नेस
https://himachalbusiness.com/on-the-pretext-of-50-years-of-emergency-he-lit-the-torch-of-hope-in-difficult-and-dangerous-times-shanta-kumar-made-a-place-in-the-hearts-of-the-people-of-the-hills/

Jyoti maurya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *