21 साल की उम्र में सरपंच बन दिखाया था जनाधार, महिला आयोग में ताजपोशी से विद्या नेगी का सत्कार

21 साल की उम्र में सरपंच बन दिखाया था जनाधार, महिला आयोग में ताजपोशी से विद्या नेगी का सत्कार
ज्योति मौर्या / धर्मशाला
कुल्लू जिला की मनाली निवासी ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक विद्या नेगी को हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष के पद पर ताजपोशी की है। वे अगले तीन वर्षों के लिए इस पद पर रहेंगी। पदभार संभालते ही उन्होंने कहा कि महिला आयोग के पुनः सशक्तिकरण की दिशा में मामलों का समाधान और लंबित शिकायतों का निपटान उनकी प्राथमिकता होगा। कार्यभार संभालने पर मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह ने वीडियो पोस्ट के माध्यम से उन्हें बधाई दी है।
विद्या नेगी उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब महज 21 वर्ष की उम्र में उन्होंने पंचायत चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज की थी। कांग्रेस की विचारधारा के साथ पंचायत स्तर की राजनीति के जरिये पार्टी संगठन में प्रवेश किया। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक उन्होंने जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, सोशल मीडिया समन्वयक जैसे पदों पर कार्य किया।
सुनवाई की रफ्तार, तय करेगी नेतृत्व का आधार
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की चेयरपर्सन की पोस्ट 2022 की शुरुआत से रिक्त थी, जिसके चलते आयोग का कार्य 30 माह से बाधित था। पद के रिक्त रहने के कारण लगभग 1,500 से अधिक लंबित शिकायतों पर सुनवाई नहीं हो पा रही थी। महिला आयोग तक पहुंचें मामलों में ज्यादातर घरेलू हिंसा से संबंधित मामले थे।
मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए अब ज़िला स्तर पर सुनवाई करने और ग्रामीण महिलाओं तक न्याय पहुंचाने की दिशा में तेज़ी से काम करने की जरूरत है। विद्या नेगी का कहना है कि समाज कल्याण, घरेलू हिंसा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में डेटा-आधारित पहल और विशेष बैठकों का आयोजन कर दूरदराज की महिलाओं के लिए न्याय सेवाओं की बेहतर पहुँच सुनिश्चित की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की अपडेट के लिए join करें हिमाचल बिज़नेस
https://himachalbusiness.com/once-upon-a-time-kangras-indigenous-rice-had-a-special-place-in-indian-agriculture-m-s-randhawas-book-a-history-of-agriculture-in-india-has-a-special-mention-of-kangra-rice/