परख सर्वेक्षण 2024 : कांगड़ा, चम्बा, हमीरपुर और ऊना में विशेष योगदान देने के लिए उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया को सम्मान

परख सर्वेक्षण 2024 : कांगड़ा, चम्बा, हमीरपुर और ऊना में विशेष योगदान देने के लिए उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया को सम्मान
हिमाचल बिजनेस/ धर्मशाला
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण – परख (PARAKH) 2024 में हिमाचल प्रदेश ने शानदार छलांग लगाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पाँचवाँ स्थान हासिल किया है। धर्मशाला स्थित उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण ‘परख’ के लिए चार जिलों कांगड़ा, चम्बा, हमीरपुर और ऊना में विशेष योगदान देने के लिए प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया गया है।
उन्हें यह सम्मान कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के हाथों प्रदान किया गया है।
सुधीर भाटिया का कहना है कि शिक्षा क्षेत्र में योगदान देकर उन्हें गर्व और संतोष की अनुभूति होती है। उनका कहना है कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग से प्रदेश में स्कूली शिक्षा की गुणवता के लिए लिए शानदार प्रयास किए जा रहे हैं।
तीन साल में 16 पायदान चढ़ा पहाड़
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब पूरा देश तिरंगे के रंग में डूबा हुआ था, उसी समय हिमाचल प्रदेश के लिए शिक्षा के क्षेत्र से भी एक बड़ी खुशखबरी आई। यह उपलब्धि और भी खास इसलिए है, क्योंकि वर्ष 2021 में हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में 21वें स्थान पर था।
सिर्फ़ तीन साल में 16 पायदान की छलांग, यह दिखाता है कि हिमाचल प्रदेश की शिक्षा प्रणाली लगातार सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
राष्ट्रीय स्तर से बेहतर प्रदर्शन
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्चतर स्तर तक प्रदेश के बच्चों का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर रहा। कक्षा अनुसार उपलब्धियां इस प्रकार हैं।
कक्षा 3 स्तर पर — दूसरा स्थान।
कक्षा 6 स्तर पर — पाँचवाँ स्थान।
कक्षा 9 स्तर पर — चौथा स्थान।
जिलों का शानदार योगदान
कांगड़ा – लगातार बेहतर नतीजों से राज्य की रैंकिंग को मजबूती दी।
हमीरपुर – गणित और विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबको चौंकाया।
ऊना – भाषा कौशल में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया।
चम्बा – पिछड़े क्षेत्रों के बावजूद समग्र प्रगति से मिसाल पेश की।
हिमाचल और देश-दुनिया की अपडेट के लिए join करें हिमाचल बिज़नेस
https://himachalbusiness.com/inspirational-story-prisoners-used-to-call-her-mother-immortal-storyteller-translator-critic-announcer-and-social-worker-saroj-vashisht-who-changed-the-lives-of-prisoners/