पाकिस्तान में भी है कांगड़ा शहर, पख़्तून हैं इस शहर के निवासी

पाकिस्तान में भी है कांगड़ा शहर, पख़्तून हैं इस शहर के निवासी
पाकिस्तान में भी है कांगड़ा शहर, पख़्तून हैं इस शहर के निवासी
हिमाचल बिजनेस डेस्क। धर्मशाला
जब भारत के हिमाचल प्रदेश में बसे कांगड़ा का नाम लिया जाता है, तो पहाड़, किले और चित्रकला याद आती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ‘कांगड़ा’ नाम का एक शहर पाकिस्तान में भी है, जो खैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के चारसद्दा ज़िले में स्थित है।
पाकिस्तान का यह कांगड़ा चारसद्दा ज़िला के खैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में 34°11′57″ उत्तरी अक्षांश, 71°36′7″ पूर्वी देशांतर पर स्थित है और समुद्रतल से इसकी ऊंचाई लगभग 288 मीटर (948 फीट) है।
कांगड़ा यूनियन काउंसिल (स्थानीय प्रशासनिक इकाई) है। यहां स्थानीय स्तर पर प्रशासन, विकास और जनसेवाओं का संचालन होता है।
पख़्तून हैं कांगड़ा के निवासी
यहां की जीवनशैली पख़्तून संस्कृति से प्रभावित है, जहां सादगी, समुदाय और परंपरा को विशेष महत्व दिया जाता है। इतिहासकारों का मानना है कि ‘कांगड़ा’ जैसे नाम उत्तर भारत, अफ़ग़ानिस्तान और उत्तर-पश्चिमी उपमहाद्वीप के प्राचीन सांस्कृतिक और व्यापारिक संपर्कों की ओर इशारा करते हैं।
यह नाम यह भी बताता है कि आज की राजनीतिक सीमाएं नई हैं, लेकिन नाम और सभ्यताएं बहुत पुरानी। भारत का कांगड़ा और पाकिस्तान का कांगड़ा दोनों भले ही अलग देशों में हों, लेकिन यह नाम साझी ऐतिहासिक स्मृति की याद दिलाता है।
इतिहास और भूगोल के छात्रों के लिए जिज्ञासा
यह कस्बा आज भले ही शांत और स्थानीय हो, पर इसका नाम इतिहास और भूगोल के छात्रों के लिए
जिज्ञासा का विषय है। नाम केवल पहचान नहीं होते, वे इतिहास के जीवित दस्तावेज़ होते हैं। दो देश,
और एक साझा अतीत। दोनों देशों में एक नाम के शहर। नाम है कांगड़ा।
हिमाचल और देश-दुनिया की अपडेट के लिए join करें हिमाचल बिज़नेस
https://himachalbusiness.com/the-moments-of-the-kings-lives-the-spirit-of-devotion-and-the-hustle-and-bustle-of-the-court-were-captured-in-paintings-by-purkhu-the-rare-and-unsung-painter-of-the-kangra-school-who-wrote-histo/

Jyoti maurya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *