दुनिया के सबसे पावरफुल शहर न्यूयॉर्क सिटी की सियासत का शिमला से स्पेशल कनेक्शन

दुनिया के सबसे पावरफुल शहर न्यूयॉर्क सिटी की सियासत का शिमला से स्पेशल कनेक्शन
दुनिया के सबसे पावरफुल शहर न्यूयॉर्क सिटी की सियासत का शिमला से स्पेशल कनेक्शन
विनोद भावुक। शिमला
शिमला आमतौर पर अंग्रेज़ी दौर की इमारतों, बर्फ़ीली हवाओं और सुकून भरे पहाड़ों के लिए जाना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शिमला का दुनिया के सबसे ताक़तवर नगर न्यूयॉर्क सिटी की राजनीति से स्पेशल कनेक्शन है। विश्वप्रसिद्ध फिल्ममेकर मीरा नायर शिमला के लोरेटो कॉन्वेंट, तारा हॉल कैथू)की स्टूडेंट रहीं हैं। उनके बेटे ज़ोहरान ममदानी ने इसी साल के शुरू में अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी के मेयर की कुर्सी जीतकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को आईना दिखाया है।
शिमला की स्टूडेंट, दुनिया को दी नई सिनेमा भाषा
मीरा नायर ने अपने किशोर वर्षों में शिमला के लोरेटो कॉन्वेंट, तारा हॉल कैथू में पढ़ाई की। यहीं उन्होंने अंग्रेज़ी साहित्य से गहरी दोस्ती की, रंगमंच और रचनात्मक सोच को समझा और समाज को देखने की वह दृष्टि विकसित की, जो आगे चलकर सलाम बॉम्बे, मॉनसून बेडिंग और द नेमसेक जैसी फ़िल्मों में दिखी। शिमला की पहाड़ियों में बिताया गया किशोर जीवन मीरा नायर की वैश्विक सोच की नींव बना।
मां की सिनेमा क्रांति, बेटे की राजनीति
मीरा नायर की फ़िल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं करतीं, वे सामाजिक असमानता, प्रवास, पहचान और सत्ता पर सवाल करती रहीं। इसी माहौल में पले-बढ़े उनके बेटे ज़ोहरान ममदानी ने सामाजिक न्याय, प्रवासी समुदायों के अधिकार और समानता की राजनीति को अपना रास्ता चुना। 1 जनवरी 2026 को ज़ोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर के रूप में शपथ ली। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर के पद पर ताजपोशी भारतीय मूल, कला, शिक्षा और वैश्विक सोच की जीत थी।
शिमला तक आती न्यूयॉर्क की कहानी
न्यूयॉर्क की इस सची कहानी की जड़ें शिमला तक जाती हैं। शिमला का तारा हॉल, कैथू सिर्फ स्कूल नहीं, सोच की प्रयोगशाला है। शिमला का यह ऐतिहासिक कॉन्वेंट स्कूल अंग्रेज़ी शिक्षा, अनुशासन और वैश्विक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता रहा है। मीरा नायर जैसी स्टूडेंट का यहां पढ़ना यह साबित करता है कि शिमला सिर्फ अफ़सरों की राजधानी नहीं, विचारों की नर्सरी भी है। शिमला से निकली प्रतिभाओं की चमक दुनिया देख रही है।
ग्लोबल मैप पर शिमला
आज जब मीरा नायर को गोल्डन लोइन और पद्म भूषण जैसे सम्मान मिल चुके हैं और उनका बेटा ज़ोहरान ममदानी दुनिया के सबसे प्रभावशाली शहर का मेयर है तो यह कहानी शिमला को भी अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर एक नई पहचान देती है। शिमला की शांत गलियों से निकली शिक्षा,
न्यूयॉर्क की हलचल भरी राजनीति तक पहुँच सकती है, बस सोच बड़ी होनी चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की अपडेट के लिए join करें हिमाचल बिज़नेस
https://himachalbusiness.com/a-cartoon-published-129-years-ago-in-the-british-magazine-punch-has-a-shimla-connection-congress-caught-between-the-swastika-and-the-cross/

Jyoti maurya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *