जुब्बल राजघराने के कुत्तों की यादगार के लिए शिमला में बने हैं स्मारक
जुब्बल राजघराने के कुत्तों की यादगार के लिए शिमला में बने हैं स्मारक
हिमाचल बिजनेस स्पेशल। शिमला
कभी ब्रिटिश इंडिया की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहे शिमला में कई अंग्रेजों की कब्रें मौजूद हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया भर में मशहूर शिमला शहर में एक ऐसी जगह भी है, जहां राजघराने के पालतू कुत्तों की याद में स्मारक बनाए गए हैं? यह स्मारक शिमला में स्थित जुब्बल रियासत की आलीशान प्रॉपर्टी के परिसर में स्थापित किए गए हैं।
शिलालेखों पर जुब्बल राजपरिवार का उल्लेख है, जिसने अपने इन वफादार साथियों की याद को सहेज कर रखा। शिमला आसपास की रियासतों और राजघरानों का भी सांस्कृतिक केंद्र रहा है। जुब्बल रियासत का इतिहास भी शिमला से गहराई से जुड़ा रहा है। यह स्मारक इस बात का प्रमाण है कि जुबबल राजघराना अपने पालतू पशुओं को परिवार का हिस्सा मानता है।
डैशहाउंड नस्ल के कुत्तों की याद
दो संगमरमर के शिलालेख “Ebony” और “Onyx” नामक डैशहाउंड नस्ल के कुत्तों की याद में बने हैं।
शिलालेखों के अनुसार Ebony का जन्म 28 मई 1997 को हुआ और 12 जुलाई 2009 को उसका निधन हुआ। Onyx का जन्म 27 जुलाई 2001 को हुआ और 11 अगस्त 2009 को वह इस दुनिया से विदा हुई।
यह स्मारक हमें एक अलग दृष्टिकोण देते हैं। यह तसदीक करते हैं कि प्रेम और वफादारी का रिश्ता केवल इंसानों तक सीमित नहीं होता। राजसी वैभव के बीच भी जानवरों के लिए एक भावनात्मक जुड़ाव, जिसने इन पालतू साथियों को भी इतिहास का हिस्सा बना दिया। यह शिमला की अनकही और अनोखी विरासत और पशु प्रेम की अनूठी मिसाल है।
हिमाचल और देश-दुनिया की अपडेट के लिए join करें हिमाचल बिज़नेस
https://himachalbusiness.com/almo-devi-the-dalit-heroine-of-sirmaur-whose-bravery-made-the-british-tremble-was-sentenced-to-kala-pani/
