परोपकार : 96 साल की उम्र में जरूरतमंदों की मददगार, बिलासपुर की ‘देई जी’ का आदर – सत्कार

परोपकार : 96 साल की उम्र में जरूरतमंदों की मददगार, बिलासपुर की ‘देई जी’ का आदर – सत्कार
हिमाचल बिजनेस /बिलासपुर
बिलासपुर के बध्यात गांव की 96 वर्षीय मनोरमा देवी को सम्मान स्वरूप बिलासपुर के लोग देई जी के नाम से संबोधित करते हैं। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य स्व. प्यार सिंह मिन्हास की धर्मपत्नी मनोरमा देवी
प्रसिद्ध समाजसेवी हैं। वे हर वर्ष हर तरह की आपदा में जरूरतमंदों की मदद करती हैं। इस बार भी बाढ़ पीड़ितों के लिए भी उन्होंने खाद्य वस्तुओं सहित नकद राशि प्रदान की है। देई जी का मायका पुराने छुआड़ यानी वर्तमान में नए बिलासपुर नगर में है। उन्होंने दसवीं तक की शिक्षा अपने ननिहाल विजयपुर में रहकर राजकीय हाई स्कूल औहर से की है। उनकी हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर मजबूत पकड़ है।
सम्मानित कर लिया आशीर्वाद
बुधवार को महिला साहित्यकार संस्था हिमाचल प्रदेश के पधाधिकारियों संस्था की प्रान्त उपाध्यक्षा शीला सिंह, जिला अध्यक्ष डा हेमा देवी ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुषमा खजूरिया ने समाजसेवी मनोरमा देवी को सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद लिया। साहित्यकारों ने उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
शीला सिंह ने बताया कि संस्था सदैव बुजुर्गों को सम्मान देती आई है। बुजुर्ग हमारे समाज की वह धरोहर है, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से हम जीवन की सही दिशा प्राप्त करते हैं। विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक अनुभव इनके पास होता है। वे सबसे बड़े मार्गदर्शक और सलाहकार होते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की अपडेट के लिए join करें हिमाचल बिज़नेस
https://himachalbusiness.com/grassroot-innovator-flying-high-from-sainik-school-tehra-made-a-name-for-himself-in-singapore-with-his-skills-engineer-rakesh-parashar-creator-of-the-first-rural-sewerage-scheme/