भारत के छोटे पर्दे की बड़ी स्टार, मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया में हुनर से नाम कमाने वाली शिमला की चार्ली चौहान

भारत के छोटे पर्दे की बड़ी स्टार, मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया में हुनर से नाम कमाने वाली शिमला की चार्ली चौहान
हिमाचल बिजनेस/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की वादियों से निकलकर मायानगरी मुंबई तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री और गीतकार चार्ली चौहान आज पहाड़ की यंग जनरेशन की प्रेरणा बन चुकी हैं। 8 सितम्बर 1989 को शिमला में जन्मी चार्ली ने छोटे पर्दे पर कड़ी मेहनत और हुनर से अपनी जगह बनाई है। उन्हें उनकी स्वाभाविक अदाकारी, अलग अंदाज़ और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए जाना जाता है।
चार्ली सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं। चार्ली चौहान ने यह साबित किया कि अगर जुनून और मेहनत हो तो शिमला की वादियों से निकलकर भी मुंबई की चकाचौंध दुनिया में नाम कमाया जा सकता है।
एमटीवी रोडीज़ 7 से हुई शुरुआत
चार्ली की टीवी दुनिया की शुरुआत 2009 में एमटीवी रोडीज़ 7 से हुई। यहीं से उन्हें लोगों के बीच पहचान मिली और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा। इसके बाद चार्ली चौहान ने कई चर्चित टीवी शो में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता।
साल 2012 में ‘गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस’ में उन्होंने रीमा का किरदार निभाया। साल 2012-2013 में ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरेवर’ शो में वे एला बनकर युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गईं। 2014-2018 में ‘कैसी ये यारियां’ सुपरहिट शो में मुक्ति वर्धन के किरदार ने उन्हें नई ऊँचाई पर पहुँचा दिया।
डांस रियलिटी शो, म्यूज़िक एल्बम व शॉर्ट फिल्मों में काम
चार्ली चौहान ने ‘नच बलिए 5’ जैसे डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया। चार्ली ने सिर्फ टीवी सीरियल ही नहीं किए, बल्कि म्यूज़िक एल्बम ‘बेपरवाहियां’ में भी अपनी अदाकारी दिखाई। उन्होंने साल 2018 में ‘द लव बाइट्स’ और साल 2021 में ‘द यूज़ुअल नाइट’ जैसी शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया।
कम ही लोगों को पता है कि गीतकार के तौर पर भी इस पहाड़ी बाला ने अपने हुनर से नाम कमाया है। वे न सिर्फ एक अभिनेत्री बल्कि युवाओं के लिए संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास की मिसाल हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की अपडेट के लिए join करें हिमाचल बिज़नेस
https://himachalbusiness.com/it-is-recorded-in-history-when-shanta-kumars-gangotris-miraculous-water-reached-america/