दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए आईडीडीए ने हमीरपुर के प्रो. एस एस डोगरा को कानपुर में किया सम्मानित
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए आईडीडीए ने हमीरपुर के प्रो. एस एस डोगरा को कानपुर में किया सम्मानित
हिमाचल बिजनेस। शिमला
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, मीडिया शिक्षाविद् एवं फिल्मकार प्रो. एसएस. डोगरा को इंडियन डिसेबिलिटी डार्ट्स एसोसिएशन ने सम्मानित किया। यह सम्मान प्रथम पैरा डार्ट्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के अवसर पर, कानपुर के रामा देवी में मलिक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
इस मौके पर शिक्षाविद् डॉ. सिद्धांशु राय, यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन इन्द्र मोहन रोहतगी, मलिक गेस्ट हाउस के संस्थापक रणबीर मलिक, रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़े राजस्थान के समाजसेवी पंकज राज मेहारा ने प्रो. डोगरा को प्रतीक चिन्ह और पटका पहनाकर सम्मानित किया। यह सम्मान दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में उनके योगदान के लिए दिया गया।
कार्यों के लिए हुई सराहना
अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट हरिश चौधरी के जीवन पर आधारित पुरस्कार-विजेता प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री ‘उत्तराखंडी वॉरियर्स’, खेल और प्रेरणा पर आधारित चर्चित पुस्तकें, समावेशी खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाला गीत ‘हम खेलेंगे, देश खिलेगा’ पर चर्चा हुई। आईडीडीए के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता और महासचिव महेंद्र सिंह ने कहा कि “प्रो. एस. एस. डोगरा की खूबियां गिनवाईं।
उन्होंने कहा कि प्रो. एसएस. डोगरा की सशक्त लेखनी, रचनात्मक दृष्टि और प्रभावी मीडिया संवाद ने पैरा खिलाड़ियों की पहचान और सम्मान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि प्रो. एस. एस. डोगरा का योगदान न केवल प्रेरक है, बल्कि समाज में समावेश और समानता का प्रतीक भी है।
समाज के कमजोर वर्गों की आवाज़
प्रो. डोगरा का जीवन यह दिखाता है कि रचनात्मकता और मीडिया का सही उपयोग समाज के कमजोर वर्गों के लिए आवाज़ बन सकता है। खेल और कला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सशक्तिकरण और समावेश का माध्यम भी हैं। एक व्यक्ति की पहल समाज और संस्कृति में वास्तविक बदलाव ला सकती है।
प्रो. डोगरा की यह प्रेरक यात्रा सभी पत्रकारों, शिक्षाविदों, कलाकारों और समाजसेवियों के लिए उदाहरण है। प्रो. डोगरा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर हमने विस्तृत राइटअप किया है। अगर आप उनके बारे में ज्यादा जानने और पढ़ने के लिए उत्सुक हैं तो कमेन्ट बॉक्स में उस खबर का लिंक दिया गया है। वहां क्लिक कर पढ़ा जा सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की अपडेट के लिए join करें हिमाचल बिज़नेस
https://himachalbusiness.com/the-inspiring-story-of-an-ascetic-dedicated-to-history-and-thought-thakur-ram-singh-who-spent-his-life-searching-for-true-history-established-a-research-institute-in-neri/
