शिमला के परिंदों से हो अंजान तो यह पुस्तक चित्र संग करवाएगी पहचान

शिमला के परिंदों से हो अंजान तो यह पुस्तक चित्र संग करवाएगी पहचान
शिमला के परिंदों से हो अंजान तो यह पुस्तक चित्र संग करवाएगी पहचान
हिमाचल बिजनेस नेटवर्क/ शिमला
शिमला में रहे एक अंग्रेज़ी पक्षी विज्ञानी ए ई जोन्स (A. E. Jones) की लिखी पुस्तक ‘द कॉमन बर्ड्स ऑफ शिमला’ (The Common Birds of Simla) शिमला में पाए जाने वाले सामान्य पक्षियों पर एक सटीक और सचित्र मार्गदर्शिका है। साल 1920 में लिडेल प्रिंटिंग प्रेस शिमला से इसके बाद कुछ परिवर्धित संस्करण प्रकाशित हुये थे, जबकि 1935 मूल संस्करण प्रकाशित हुआ था। 2012 में आईपीएस अधिकारी सोमेश गोयल ने संपादन के साथ हिमाचल बर्ड्स द्वारा पुनर्मुद्रित इस पुस्तक में नई भूमिका के साथ एक 1908–1918 तक और दूसरी 2011 की सर्वे लिस्ट पर आधारित दो पक्षी-सूचियां जोड़ी गई हैं। 99 पृष्ठ वाली इस पुस्तक में शिमला में आम पाये जाने वाले पक्षियों के 124 रंगीन फ़ोटोग्राफ़ हैं।
पहचान के लिए विश्वसनीय मार्गदर्शिका
‘द कॉमन बर्ड्स ऑफ शिमला’ पुस्तक शिमला क्षेत्र में सर्वाधिक पाए जाने वाले पक्षियों का सचित्र विवरण और संक्षिप्त प्रजातिगत जानकारी देती है। मूल संस्करण में स्थानीय रिकॉर्ड (1908–1918) पर ध्यान दिया गया।
यह शिमला व आसपास के पहाड़ी क्षेत्र के पक्षियों की पहचान के लिए शुरुआती और विश्वसनीय मार्गदर्शिका है। ए ई जोन्स द्वारा क्षेत्र में किए गए अध्ययन का संकलन इसमें मिलता है। पुस्तक में दर्शाए गए पक्षियों के व्यवहार, आवास, और पहचान संबंधी जानकारी पर ज़ोर है।
पुलिस अफसर के प्रयास, किया पुनर्मुद्रण
हिमालयन क्लब और बॉम्बे नैचुरल हिस्टरी सोसायटी जैसी संस्थाओं में भी ए ई जोन्स की पांडुलिपियाँ और सूची आधारित लेख प्रकाशित हुए, जो इस पुस्तक की विश्वसनीयता बढ़ाते हैं। पुस्तक ब्रिटिशकालीन हिमालयी जैव-शास्त्र के प्रारंभिक कार्यों में महत्वपूर्ण है। स्थानीय पक्षी प्रजातियों का दस्तावेजीकरण करने में पुस्तक महत्वपूर्ण है। 2012 में आईपीएस अधिकारी सोमेश गोयल के संपादन में हिमाचल बर्ड्स द्वारा पुनर्मुद्रित यह पुस्तक शिमला के परिंदों की दुनिया में ले जाती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की अपडेट के लिए join करें हिमाचल बिज़नेस
https://himachalbusiness.com/lady-dufferin-the-most-beautiful-british-memme-of-british-shimla-whose-beauty-was-discussed-in-london-newspapers-and-paris-fashion-magazines/

Jyoti maurya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *