एक ‘कांगड़ा दुल्हन’ पर मोहित हो गईं थीं लेडी माउन्ट बेटन, दूसरी ‘कांगड़ा दुल्हन’ अमेरिका में एक संग्रहालय में मौजूद

एक ‘कांगड़ा दुल्हन’ पर मोहित हो गईं थीं लेडी माउन्ट बेटन, दूसरी ‘कांगड़ा दुल्हन’ अमेरिका में एक संग्रहालय में मौजूद
धर्मशाला / विनोद भावुक
महान चित्रकार सरदार शोभा सिंह की सबसे प्रशंसित और स्वीकृत कृतियों में से एक ‘कांगड़ा दुल्हन’ है। कहते हैं कि सोभा सिंह की ‘कांगड़ा दुल्हन’ पेंटिंग को लेडी माउन्ट बेटन ने खरीदा और वे उस पर मोहित हो गईं थीं। इस पेंटिंग की इतनी धूम मची थी कि सारे भारत तक यह पेंटिंग पहुँची और कला प्रेमियों और समीक्षकों में मुक्तकंठ से इसकी कलात्मकता की गहराई की तारीफ़ की। सोभा सिंह के कांगड़ा दुल्हन श्रृंखला के अंतर्गत दर्जन भर से ज्यादा पेंटिंग्स बनाई। उनकी 1955 में चित्रित एक ‘कांगड़ा दुल्हन’ पेंटिंग संयुक्त राज्य अमेरिका में एक संग्रहालय के संग्रह में है।
मायके से हो रही दुल्हन की विदाई
एक बड़ी नथ, लाल चूड़ियाँ, फूल, कलीरा, बिछिया और पायल जैसे सभी बढ़िया हिमाचली आभूषणों से सजी पालकी पर बैठी और बाहर देखती हुई दुल्हन की एक सुंदर पेंटिंग है। पेंटिंग में एक खूबसूरत पहाड़ी दुल्हन को अपने माता-पिता का घर छोड़कर अपने पति के घर जाने का चित्रण किया गया है। एक सुंदर पहाड़ी दुल्हन अपने सभी लालित्य में और अपनी स्वप्निल बादाम के आकार की आँखों के साथ ढेर सारी यादों के साथ अपने मायके से विदा हो रही है।
कांगड़ा की ‘मोना लिसा’
जोहान्स वेमियर की ‘गर्ल विद ए पर्ल ईयरिंग’ को डच मोना लिसा कहा गया है। सरदार शोभा सिंह की कांगड़ा दुल्हन लियोनार्डो दा विंची की ‘मोना लिसा’ से कतई कम नहीं है। कुछ लोग इसे कांगड़ा की ‘मोना लिसा’ भी कहते हैं। सभी कृतियों का अपना विशेष स्थान है, जाने-माने चित्रकारों की खूबसूरत महिलाओं की सैकड़ों पेंटिंग्स होंगी, लेकिन हमारी अपनी कांगड़ा दुल्हन बहुत खास है।
सोभा सिंह ने रचीं दर्जन से ज्यादा ‘कांगड़ा दुल्हन’
इस कलाकार के जानने वाले ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि सोभा सिंह की कांगड़ा दुल्हन एक मशहूर पेंटिंग है, लेकिंग इस तथ्य से कम वाकिफ हैं कि उन्होंने ‘कांगड़ा दुल्हन’ की दर्जन से ज्यादा विभिन्न कलाकृतियां बनाई थीं। Sobha Singh Art Gallery के आधिकारिक फेसबुक पेज के मुताबिक कलाकार ने कांगड़ा घाटी की संस्कृति, मासूमियत और सुंदरता को दर्शाते हुए एक दर्जन से अधिक चित्रों को चित्रित किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की अपडेट के लिए join करें हिमाचल बिज़नेस
https://himachalbusiness.com/the-valleys-are-fragrant-with-the-flowers-of-amaltas-this-tree-is-full-of-medicinal-properties/