मनाली के नलिन प्रभात, जम्मू- कश्मीर के पुलिस प्रमुख, आतंकवाद, नक्सलवाद से निपटने में माहिर, देश की सबसे कड़ी सुरक्षा चुनौतियों के केंद्र में तैनात

मनाली के नलिन प्रभात, जम्मू- कश्मीर के पुलिस प्रमुख, आतंकवाद, नक्सलवाद से निपटने में माहिर, देश की सबसे कड़ी सुरक्षा चुनौतियों के केंद्र में तैनात
मनाली के नलिन प्रभात, जम्मू- कश्मीर के पुलिस प्रमुख, आतंकवाद, नक्सलवाद से निपटने में माहिर, देश की सबसे कड़ी सुरक्षा चुनौतियों के केंद्र में तैनात
विनोद भावुक। मनाली
हिमाचल प्रदेश के इंटरनेशनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन मनाली के नलिन प्रभात जम्मू- कश्मीर के पुलिस प्रमुख के पुलिस प्रमुख हैं। आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को अरुणाचल–गोवा–मिज़ोरम तथा केंद्र शासित प्रदेश कैडर में ट्रांसफर कर जम्मू और कश्मीर पुलिस के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया। 1 अक्टूबर 2024 से वे इस महत्वपूर्ण पद का कार्यभार संभाल रहे हैं।
नलिन प्रभात भारत के एक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं, जो 1992 बैच में आंध्र प्रदेश कैडर से हैं। लंबे अनुभव और असाधारण सेवा के कारण उन्हें उन्हें अरुणाचल–गोवा–मिज़ोरम तथा केंद्र शासित प्रदेश कैडर में ट्रांसफर कर जम्मू -कश्मीर के पुलिस प्रमुख का जिम्मा देकर देश की सबसे कड़ी सुरक्षा चुनौतियों के केंद्र में भेजा गया है।
चुनौतियों से टकराने का नाम नलिन प्रभात
नलिन प्रभात का जन्म 14 मार्च 1968 को कुल्लू के मनाली शाहर के साथ लगते ढुंगरी गांव में हुआ। उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली से बीए ओनर और एमए की डिग्री हासिल की। सेवानिवृत्त आईजी डीएस मोही के पुत्र नलिन प्रभात को पुलिस की वर्दी के प्रति आकर्षण घर से हुआ। 1992 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर वे आईपीएस बने।
नलिन प्रभात ने अपने पुलिस करियर में देश की कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया। आंध्र प्रदेश में नक्सल विरोधी विशेष बल ग्रेहोंड के नेतृत्व में रहे। उन्होंने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में खासकर कश्मीर में ऑपरेशन्स के आईजी और एडिशनल डीजी के रूप में काम किया है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कई विशेष अभियानों में हिस्सा लिया और उसे सफल बनाया है।
सुरक्षा का काम, बहादुरी के लिए सम्मान
नलिन प्रभात एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के रूप में वे आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद जैसे खतरों से निपटने में माहिर हैं। वे जम्मू कश्मीर में शांति तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 1 मई 2024 से 15 अगस्त 2024 तक वे देश के सबसे विशिष्ट काउंटर टेरर बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक के पद पर रहे हैं।
नलिन प्रभात की बहादुरी और सेवाओं के लिए उन्हें तीन बार पुलिस मेडल फॉर गेलेंटरी, पराक्रम मेडल, पुलिस मेडल, दो बार आंतरिक सुरक्षा पदक, स्पेशल ड्यूटी मेडल विद वार, दो बार सैन्य सेवा मेडल विद वार जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। ये सभी सम्मान उनके साहस, उत्कृष्ट सेवा और देश के प्रति समर्पण का प्रमाण हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की अपडेट के लिए join करें हिमाचल बिज़नेस
https://himachalbusiness.com/tatempalan-love-created-a-colony-resistance-drew-a-border-a-free-land-born-amidst-love-worship-and-revolution/

Jyoti maurya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *