नई उड़ान: लेफ्टिनेंट कर्नल पदोन्नत हुई हमीर की दीपिका पटियाल, छोटे से गाँव की बेटी की बड़ी परवाज़
नई उड़ान: लेफ्टिनेंट कर्नल पदोन्नत हुई हमीर की दीपिका पटियाल, छोटे से गाँव की बेटी की बड़ी परवाज़
हिमाचल बिजनेस। हमीरपुर
हमीरपुर की मोरसू सुल्तानी पंचायत के चुआण गाँव के शिवकुमार की बेटी दीपिका पटियाल ने भारतीय सेना की मिलिट्री मेडिकल सेवाओं में उत्कृष्ट सेवा देते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल का पद हासिल किया। शिलांग स्थित सैन्य अस्पताल में आयोजित गरिमामयी समारोह में जब उनके कंधों पर रैंक के सितारे सजे, तो वह केवल एक पदोन्नति नहीं थी, वह हमीरपुर की मिट्टी के तप, त्याग और तपस्या का सम्मान था।
दीपिका पटियाल की उपलब्धि कई मायनों में ऐतिहासिक है. यह साबित करती है कि संसाधनों की कमी कभी भी संकल्प की ऊँचाई को सीमित नहीं कर सकती। यह दर्शाती है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि की बेटियाँ भी राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर सकती हैं। यह संदेश देती है कि देशसेवा केवल सीमा पर बंदूक उठाने से नहीं, बल्कि चिकित्सा, नेतृत्व और मानवीय सेवा से भी होती है।
पीढ़ियों की निरंतरता
पहली पीढ़ी ने देश की रक्षा के लिए बंदूक उठाई, दूसरी पीढ़ी ने शिक्षा की मशाल जलाई, और तीसरी पीढ़ी कंधों पर सितारे सजाकर नेतृत्व कर रही है। दीपिका पटियाल सैन्य पृष्ठभूमि वाले इस परिवार इस गौरवगाथा की नई कड़ी हैं। दीपिका पटियाल की यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं
यह हमीरपुर की अस्मिता, हिमाचल के गौरव और भारतीय नारी शक्ति का उत्कर्ष है।
हिमाचल और देश-दुनिया की अपडेट के लिए join करें हिमाचल बिज़नेस
https://himachalbusiness.com/a-bus-journey-from-kullu-to-hoshiarpur-was-a-kindness-and-anita-from-denmark-wrote-an-inspiring-story-set-to-punjabi-music/
