काबयाबी की यात्रा : एक बस से हुई ‘न्यू प्रेम की शुरुआत, 50 साल के सफर में 100 बसों का साथ, प्रदेश की सबसे बड़ी प्राइवेट बस सर्विस

काबयाबी की यात्रा : एक बस से हुई ‘न्यू प्रेम की शुरुआत, 50 साल के सफर में 100 बसों का साथ, प्रदेश की सबसे बड़ी प्राइवेट बस सर्विस
काबयाबी की यात्रा : एक बस से हुई ‘न्यू प्रेम की शुरुआत, 50 साल के सफर में 100 बसों का साथ, प्रदेश की सबसे बड़ी प्राइवेट बस सर्विस
हिमाचल बिजनेस। नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी सड़कों पर लाखों लोगों की यात्राओं का गवाह बन चुकी ‘न्यू प्रेम बस’ सिर्फ परिवहन सेवा नहीं, एक विरासत है। यह कहानी है 1969 में एक आम आदमी के बोए गए उस बीज की, जो आज हिमाचल प्रदेश के सबसे भरोसेमंद निजी बस सेवा ब्रांड के रूप में विशाल वटवृक्ष बन चुका है। नगरोटा बगवां की ‘न्यू प्रेम बस’ प्रदेश की सबसे बड़ी प्राइवेट बस सर्विस है।
एक बस से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे कई बसों तक पहुंचा। कंपनी ने धर्मशाला, शिमला, मनाली, मंडी, कांगड़ा, चंबा, पठानकोट जैसे प्रमुख शहरों के लिए नियमित सेवाएं शुरू कीं। आज ‘न्यू प्रेम बस सेवा’ हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी और भरोसेमंद निजी बस सेवाओं में से एक है। कंपनी रोजाना लगभग 200 से अधिक मार्गों पर सेवाएं देती है, जो प्रदेश के कोने-कोने को जोड़ती है।
एक बस से शुरू हुआ सफर
बात 1969 की है। नगरोटा बगवां के प्रेम सिंह ने एक छोटा सा सपना देखा। वह अपने इलाके के लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर देना चाहते थे। उस समय प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ रहा था और यात्रा के सीमित साधन थे। प्रेम सिंह ने अपनी निजी बचत, परिवार के सहयोग और कुछ छोटे कर्ज़ से एक बस खरीदी।
यह कोई बड़ा व्यवसाय नहीं था, यह एक सेवा का भाव था। हनुमान मंदिर के पास स्थित एक छोटे से कार्यालय से शुरू हुई। 1970 और 80 के दशक में पहाड़ों पर बस चलाना आज से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण था। कच्ची सड़कें, भूस्खलन का खतरा और सीमित संसाधन, लेकिन प्रेम सिंह ने हार नहीं मानी। धीरे-धीरे, यात्री उनकी बस में बैठना पसंद करने लगे।
100 आधुनिक बसें, हजारों को रोजगार
नगरोटा बगवां की ‘न्यू प्रेम बस’ के पास 100 से अधिक आधुनिक बसें हैं, जिनमें यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इन बसों में लाइव जीपीएस ट्रैकिंग, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, वीडियो मनोरंजन प्रणाली और साफ-सुथरी सीटें जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। प्रेम बस सर्विस एसी और नॉन एसी बसें संचालित करती है।
एक छोटे से उद्यमी का सपना आज हजारों लोगों को रोजगार दे रहा है और लाखों यात्रियों को उनके घरों तक पहुंचा रहा है। यह कहानी सिर्फ एक बस कंपनी की नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो छोटे संसाधनों में बड़े सपने देखता है और उन्हें पूरा करने का जुनून रखता है।’न्यू प्रेम बस’ आज भी उसी भरोसे और अपनेपन के साथ चल रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की अपडेट के लिए join करें हिमाचल बिज़नेस
https://himachalbusiness.com/nayi-udaan-hamirs-deepika-patiala-promoted-to-lieutenant-colonel-daughter-of-a-small-village-takes-a-big-flight/

Jyoti maurya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *