वंडर किड : ‘यंगेस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया’ है रामपुर का 5 साल का मास्टर सक्षम, डीपीएस 195 देशों के झंडे, भाषा, मुद्रा और राजधानियों की जानकारी

वंडर किड : ‘यंगेस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया’ है रामपुर का 5 साल का मास्टर सक्षम, डीपीएस 195 देशों के झंडे, भाषा, मुद्रा और राजधानियों की जानकारी
हिमाचल बिजनेस नेटवर्क/ रामपुर/ मनाली
शिमला जिला के रामपुर के स्नेहा और सागर दंपति के बेटे मास्टर सक्षम ने महज 5 साल की उम्र में ही अपनी जन्मजात असाधारण प्रतिभा से साबित कर दिया है कि वह हिमाचल प्रदेश का सबसे बुद्धिमान बच्चा है। डीपीएस मनाली के स्टूडेंट सक्षम को ‘यंगेस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया’ का सम्मान दिया है। सक्षम की स्मरण शक्ति इतनी तेज़ है कि महज 5 से 10 सेकंड के बीच दुनिया के किसी भी देश को मानचित्र पर सही जगह पहचान लेता है।
15 महीनों में सीख लिए थे अल्फ़ाबेट
मास्टर सक्षम ने पहला राष्ट्रीय रिकॉर्ड 15 महीने की उम्र में बनाया था, जब उसने सभी अल्फ़ाबेट सीख लिए थे। तीन साल की उम्र में सक्षम ने दुनिया की प्रमुख ऑटो कंपनियों के लोगो पहचानने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया था। पांच साल की उम्र में उन्होंने 195 देशों के झंडे, भाषा, मुद्रा और राजधानियों की जानकारी हासिल कर ‘यंगेस्ट फ्लैग एक्सपर्ट ऑफ इंडिया’ का खिताब अपने नाम किया था।
‘ओएमजी बुक ऑफ़ रिकॉर्ड’ में शामिल
मास्टर सक्षम का नाम ‘ओएमजी बुक ऑफ़ रिकॉर्ड’ में शामिल है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वंडर किड से मुलाक़ात कर उसकी पीठ थपथपाई है। सक्षम के परिजन मां स्नेहा और पिता सागर सक्षम की जन्मजात प्रतिभा को निखारने के लिए खूब मेहनत करते हैं। उन्हें यकीन है कि नियमित अभ्यास से सक्षम अपनी स्मरणशक्ति के चलते चमकदार सफलता हासिल करेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की अपडेट के लिए join करें हिमाचल बिज़नेस
https://himachalbusiness.com/bilaspurs-kirti-chandels-singapore-based-sparklehaze-company-provides-artificial-intelligence-solutions-for-smart-city-hospitality-and-telecom-sectors/