नगरोटा बगवां की स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दिल्ली में सम्मान

नगरोटा बगवां की स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दिल्ली में सम्मान
Health Worker

विकास चौहान/ धर्मशाला

कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां अस्पताल की स्वास्थ्य कार्यकर्ता रंभा देवी को सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सम्मानित किया। इस अवसर पर देश भर की 75 ऐसी स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें पर्यवेक्षिका रंभा देवी हिमाचल प्रदेश से इकलौती स्वास्थ्य कार्यकर्ता थी। रंभा देवी की अपने काम के प्रति लगन को देखते हुए इस सम्मान के लिए चुना गया था।

ये भी पढ़ें – कांगड़ा में इलैक्ट्रो होम्योपैथी पढ़ेंगे डॉक्टर

सम्मान के तौर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता  को 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष अतिथि के रूप में परिवार के सदस्यों के साथ शामिल होने का अवसर मिला। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रूबी भारद्वाज व अन्य स्टाफ ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता  रंभा देवी को इस सम्मान के लिए बधाई दी है।

देश भर की 75 स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मानित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 14 अगस्त को विज्ञान भवन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की विभिन्न स्वास्थ्य पहलों की सफलता के लिए उनके समर्पण और अथक प्रयासों के लिए 75 स्वास्थ्य कार्यकर्ता और एएनएम को सम्मानित किया।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता के उत्कृष्ट योगदान को याद करने के लिए, 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष अतिथि के रूप में परिवार के सदस्यों के साथ आमंत्रित किया गया था। ये 15 अगस्त को लाल किले से 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के साक्षी भी बने।

सामुदायिक स्वास्थ्य की आधारशिला

आशा और एएनएम जैसी स्वास्थ्य कार्यकर्ता की देश के स्वास्थ्य परिदृश्य को बेहतर बनाने में उनके असाधारण और अथक प्रयासों के लिए सराहना करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि वर्तमान में 10.29 लाख से अधिक आशा और 89,000 एएनएम हैं, जो हमारे देश में सामुदायिक स्वास्थ्य की आधारशिला के रूप में काम करते हैं और जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उनके योगदानों में समुदायों को संगठित करना, स्वास्थ्य सेवाओं को सुविधाजनक बनाना, सामुदायिक स्तर की स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना शामिल है। सबसे दूरस्थ और कमजोर आबादी तक भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में उनका समर्पण आवश्यक रहा है।

 इस विषय से संबन्धित अन्य पोस्टें – 

himachalbusiness1101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *